BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहतअनुविभागीय अधिकारी ने किया निरीक्षण ग्राम करौंदी में 82 लोगों को लगाई गई दूसरी डोज... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 25, 2021

कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहतअनुविभागीय अधिकारी ने किया निरीक्षण ग्राम करौंदी में 82 लोगों को लगाई गई दूसरी डोज...







रेवांचल टाइम्स - शहपुरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शहपुरा काजल जावला ने कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत ग्राम रावनकुण्ड  और दलका सरई ग्राम में पहले मोबाइल यूनिट का निरीक्षण किया इसके बाद विकास खंड के कई ग्रामो का दौरा किया और जहाँ पर भी टीकाकरण के लिय आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


शहपुरा विकासखंड के ग्राम करौंदी के कन्या माध्यमिक शाला में बुधवार को कोरोना टीकाकरण महाभियान के तहत 82 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। यहां टीकाकरण महाभियान के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग सुपरवाईजर संगीता बैरागी, एमपीडब्ल्यू लखनलाल साहू, लक्ष्मी कुलस्ते, बीएलओ लक्ष्मी नारायण साहू व राजकुमार साहू, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केंद्र क्रमांक 1 रंजना दुबे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केंद्र क्रं 2 प्रमिला साहू, मिनी आंगनवाड़ी केंद्र संजय नगर कार्यकर्ता गौरी बनवासी, आशा कार्यकर्ता राजकुमारी रैदास व पार्वती साहू सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


टीम ने घर-घर जाकर लोगों को किया जागरूक 


महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर व टीकाकरण की नोडल अधिकारी संगीता बैरागी के नेतृत्व में कोरोना टीकाकरण टीम ने घर-घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। तब जाकर लोगों ने टीके लगवाए।

No comments:

Post a Comment